{"_id":"6a6a4355ba63f922230a199a","slug":"entrance-exam-results-declared-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-155047-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एलएलबी (तीन वर्षीय), एलएलएम, एमएड, बीफॉर्म और डीफॉर्म प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित हुई थी और परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। एलएलबी (तीन वर्षीय) प्रवेश परीक्षा में सत्यम यादव ने 100 में 95 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सिद्धार्थ वर्मा और अखिल राजरथिनम ने 94-94 अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह एलएलएम में संगम यादव और श्रद्धा यादव ने 66-66 अंक हासिल किए, जाह्नवी सिंह 65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। एमएड प्रवेश परीक्षा में कीर्तिका तिवारी और प्रियंका मौर्य ने 174-174 अंक प्राप्त किए, जबकि कृति तिवारी 171 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बीफॉर्म प्रवेश परीक्षा में आयुषी तिवारी 80 अंकों के साथ प्रथम, देवेंद्र प्रताप शाही 72 अंकों के साथ द्वितीय और नन्हकू यादव 63 अंकों के साथ तृतीय रहे। (संवाद)