{"_id":"6a57ca97e19090a1de06da68","slug":"encephalitis-strikes-milkipur-vigilance-heightened-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-154002-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मिल्कीपुर में इंसेफेलाइटिस की दस्तक, सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मिल्कीपुर में इंसेफेलाइटिस की दस्तक, सतर्कता बढ़ी
Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के खानपुर गांव में 20 वर्षीय महिला जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य महकमा रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य और विकास विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर साफ-सफाई कराई और एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
खानपुर गांव की रूपा पत्नी कन्हैया लाल को तेज सिरदर्द के साथ बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया। वहां 10 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल भी दिखाया गया। वहां भी आराम न मिलने पर छह जुलाई को उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ से जांच के लिए उनका सैंपल केजीएमयू भेजा गया। जांच रिपोर्ट में जेई पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। समय पर सही इलाज मिल जाने से वह जल्द ही स्वस्थ्य हो गईं। इसके बाद मंगलवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला के घर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। यह कदम बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।