फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis placed on voter list mapping

Ayodhya News: वोटर लिस्ट मैपिंग पर दिया जोर

Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on voter list mapping
अयोध्या। भाजपा महानगर इकाई ने आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की। बैठक में वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करने और वैचारिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के हर पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध किया जाएगा। अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस रिपोर्ट से संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सकेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण अभियान का भी जिक्र किया। कार्यकर्ता इस अभियान के तहत जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां और जनहितकारी योजनाएं पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मासिक संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल स्तर की बैठकें प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक होंगी, जबकि जिला स्तर की बैठकें 15 तारीख तक आयोजित की जाएंगी। माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक होगी। अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘’’’मन की बात’’’’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इन नियमित बैठकों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेंद्र सिंह, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed