फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis on taking the ideology of the party to every village

Ayodhya News: पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

Mon, 25 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on taking the ideology of the party to every village
भाजपा जिला ईकाई के दो दिवसीय प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद पदा​​धिकारी।
अयोध्या। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में शुरू हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन


शाही ने कहा कि भाजपा का इतिहास केवल राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा का आंदोलन है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि माना जाता है। शाही ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश के विकास का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। शिविर में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, अशोक कसौंधन, अखंड प्रताप सिंह ,कमला शंकर पांडेय सहित जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के प्रमुख सत्र
- शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने संगठन की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने देश के समक्ष चुनौतियों पर विचार रखे। समीर सिंह ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन की रणनीतियां समझाईं। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन को चुनाव जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed