Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis on Boosting Production Through Intercropping Urad with Sugarcane

Ayodhya News: गन्ने के साथ उड़द की खेती से उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Sat, 09 May 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Boosting Production Through Intercropping Urad with Sugarcane
समैसा गांव में किसानों को जागरूक करती कृषि विज्ञान केंद्र की टीम।
अयोध्या। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से पूरा बाजार के समैसा गांव में वसंतकालीन गन्ने के साथ उड़द की सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई और खेतों का भ्रमण कर फसल का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बीपी शाही, डाॅ. विद्या सागर और पंकज कुमार सिंह ने किसानों को संतुलित उर्वरक के सही उपयोग, सही मात्रा और सही तरीके अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इससे अधिक उपज, कम लागत और अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। गन्ने के साथ उड़द की खेती से खाली जगह का उपयोग होता है और दलहनी फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती हैं। इससे खाद की लागत कम होती है। उड़द की फसल लगभग 70 दिन में तैयार हो जाती है, जिससे गन्ने की मुख्य फसल से पहले ही अतिरिक्त आय मिल जाती है। फसल कटाई के बाद बची हुई लताएं हरी खाद का काम करती हैं, जिससे गन्ने का उत्पादन 20 से 25 फीसदी तक बढ़ जाता है। दलहनी फसलें खरपतवार कम करने में भी सहायक होती हैं। वैज्ञानिकों ने रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद और हरी खाद के लिए ढैंचा, सनई एवं लोबिया बोने की सलाह दी। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जीवांश पदार्थ बढ़ाने और फसलों की बुवाई पंक्तियों में करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed