फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity crisis will now end in Milkipur area

Ayodhya News: मिल्कीपुर क्षेत्र में अब खत्म होगा बिजली संकट

Sat, 17 Jan 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jan 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis will now end in Milkipur area
ऊर्जामंत्री से मुलाकात करते विधायक चंद्रभानु पासवान।
मिल्कीपुर। लंबे समय से चले आ रहे बिजली संकट से क्षेत्रवासियों को जल्द निजात मिलने वाली है। आपूर्ति समस्याओं को लेकर विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था।
विज्ञापन

मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए ऊर्जामंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के लिए 54 नए ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें 10 केवी और 16 केवी क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार लगभग एक सप्ताह बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। नए ट्रांसफार्मर लगने से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक चंद्रभानु पासवान ने बताया कि इस समय बोर्ड परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में छात्रों को सुचारू रूप से बिजली मिलना बेहद जरूरी है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्युत मंत्री से मिलकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण आए दिन फाल्ट और ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी। नए ट्रांसफार्मर लगने से विद्युत आपूर्ति मजबूत होगी और गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली मांग को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed