फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity connection given with the help of a pole

Ayodhya News: बल्ली के सहारे दे दिया बिजली कनेक्शन

Fri, 09 Aug 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection given with the help of a pole
मोहितसिमपुर गांव में बल्ली के सहारे चल रहा है कनेक्शन।
हनुमतनगर। रसूलाबाद उपकेंद्र के मोहतसिमपुर गांव में बिजली विभाग ने पोल से करीब 500 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान में बल्ली के सहारे कनेक्शन दे दिया है। शिकायत जेई और एसडीओ से की गई, लेकिन सुनवाई नही हुई तो बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई।
विज्ञापन


मोहितसिमपुर गांव निवासी विवेक विक्रम सिंह ने अधिशासी अभियंता को दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के बाहर सिवान में राम चंदर प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा है। जिसमें गांव के बगल माइनर के पास लगे पोल से करीब 500 मीटर की दूरी पर विभाग ने आठ बल्ली के सहारे कनेक्शन दे दिया। इसकी शिकायत जेई और एसडीओ से किया तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इस बारे में उपकेंद्र रसूलाबाद के जेई राकेश प्रसाद ने बताया कि रामचंद्र प्रजापति का कनेक्शन है। ट्रांसफार्मर से मात्र 40 मीटर की दूरी होनी चाहिए। अब वह कहां से केबल लेकर आया है इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed