फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   elderly man suffering from illness committed suicide by slitting his throat In Ayodhya

Ayodhya News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही है

Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

अयोध्या में बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
elderly man suffering from illness committed suicide by slitting his throat In Ayodhya
मौके पर जानकारी लेती पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में बीमारी से परेशान वृद्ध ने शनिवार सुबह चाकू से अपना गला रेत लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले जुबेर अहमद के पिता इन्सान अली (60) एक साल से हाथ, पैर और कमर में तेज जलन की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही थी।  इससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे थे। कई बार घर से चले जाते थे। आत्महत्या की कोशिश भी कर चुके थे। 
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे इन्सान अली ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed