{"_id":"6a626aa86a16d827040fa8bd","slug":"elderly-man-defrauded-of-98000-from-his-bank-account-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-154571-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वृद्ध के बैंक खाते से 98 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वृद्ध के बैंक खाते से 98 हजार की ठगी
Fri, 24 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। साइबर ठगों ने एक वृद्ध के बैंक खात से 98,888 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है। नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में गायत्रीपुरम जप्ती निवासी प्रमोद नारायण ने बताया कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक में संचालित है। तीन जुलाई की शाम 06:18 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 98,888 रुपये यूपीआई से निकलने का संदेश आया।
उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खाता सील करवा दिया। इसके बाद साइकर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि वह रुपये सेठा राम नामक व्यक्ति के बैंक खाते में गए हैं। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।