Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight layers of peak of Ram Mandir in Ayodhya have been completed peak will be 161 feet high

UP News: राम मंदिर के शिखर की आठ लेयर तैयार, प्रथम तल का काम पूरा... दरवाजे भी तैयार; 161 फीट ऊंचा होगा शिखर

Sun, 17 Nov 2024 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

राम मंदिर के शिखर की आठ लेयर बनकर तैयार हो गई हैं। प्रथम तल का काम पूरा हो गया है। दरवाजे भी तैयार हो गए हैं। मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा होगा। 

विज्ञापन
Eight layers of peak of Ram Mandir in Ayodhya have been completed peak will be 161 feet high
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के अयोध्या में दीपावली व छठ पर्व के दौरान छुट्टी पर गए मजदूरों के लौटने के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य की गति तेज हो गई है। राम मंदिर के शिखर का काम दिन-रात चल रहा है। शिखर की आठवीं लेयर का काम पूरा हो चुका है। राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा होगा, शिखर कुल 29 लेयर में तैयार होगा।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण में इस समय दो हजार से अधिक कारीगर जुटे हैं। शिखर निर्माण में अलग से 200 कुशल कारीगरों को लगाया गया है। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल में चल रहे फ्लोरिंग का काम पूरा हो चुका है, अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। प्रथम तल पर रामदरबार को आकार देने का काम भी पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


प्रथम तल पर अब कोई काम शेष नहीं रहा। प्रथम तल के सभी दरवाजों का भी निर्माण हो गया है। प्रथम तल पर 14 दरवाजों लगाए जाएंगे। दरवाजों की फिटिंग का काम दिसंबर में किया जाएगा। इसके पहले फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रथम तल के फर्श का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पूरी ऊंचाई प्राप्त कर चुका मंदिर

वहीं राम मंदिर के द्वितीय तल की भी छत ढ़ाली जा चुकी है। इसके सभी स्तंभ लग चुके हैं। राम मंदिर के गर्भगृह के पहले गुढ़ी मंडप भी बनकर तैयार हो गया है। यह अपनी पूरी ऊंचाई प्राप्त कर चुका है। इसकी परिधि में स्टेान वर्क चल रहा है। इसके समानांतर दूसरे तल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। 

2025 तक काम पूरे किए जाने का लक्ष्य

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण अपनी तय समय सीमा के अनुसार चल रहा है। राम मंदिर समेत सप्तमंडपम, परकोटा व शेषावतार मंदिर का निर्माण कार्य साथ-साथ चल रहा है। सितंबर 2025 तक ये सभी काम पूरे किए जाने का लक्ष्य है। छुट्टी पर गए मजदूरों की वापसी तेजी से हो रही है। काम की गति पहले की तरह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed