फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Effigies of Opposition Parties Burnt During BJP's 'Jan Akrosh' Protest

Ayodhya News: भाजपा के जन आक्रोश में विपक्षी दलों के पुतले फूंके

Sun, 26 Apr 2026 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Apr 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Opposition Parties Burnt During BJP's 'Jan Akrosh' Protest
विरोधी दलों का भाजपाइयों ने जलाया पुतला।
पूराबाजार। भाजपा पूरा मंडल ने रविवार शाम जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विपक्षी दलों के पुतले फूंके गए और महिला मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


महिला मार्च का नेतृत्व महानगर मंत्री स्वाति सिंह ने किया। यह मार्च ब्लॉक मुख्यालय पूरा बाजार से शुरू होकर हनुमान मंदिर के निकट कामता सिंह इंटर कॉलेज तक पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मार्च में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा उपस्थित थे। इनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed