Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   E-rickshaw will run from Maa Kamakhya Dham Temple to Medha Rishi Ashram

Ayodhya News: मां कामाख्या धाम मंदिर से मेधा ऋषि आश्रम तक चलेगा ई-रिक्शा

Tue, 10 Feb 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 10 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will run from Maa Kamakhya Dham Temple to Medha Rishi Ashram
मवई। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम मंदिर से मेधा ऋषि आश्रम तक ई-रिक्शा संचालन की योजना है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कई योजनाएं लागू की जाएंगी। यह जानकारी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि क्षेत्र में और भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। वन विभाग से स्वीकृति मिलने पर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या धाम से आगे वन विभाग की ओर से प्राकृतिक परिवेश में बांस-बल्लियों से बने विश्राम कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां शौचालय, स्नानघर और कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। आश्रम परिसर में यज्ञ स्थल सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। सड़कों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था भी की गई है। वन विभाग की ओर से निर्मित विश्राम कक्षों और मेधा ऋषि आश्रम परिसर में कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। जनता से मिले किसी भी सुझाव पर अमल किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed