फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   e-auto flagging off by CM in Ayodhya

Ayodhya News: श्रद्धालुओं को बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपहार

Mon, 15 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
e-auto flagging off by CM in Ayodhya
अयोध्या बस अड्डे से ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम योगी। -संवाद
श्रद्धालुओं को बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपहार
विज्ञापन


-प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुख्यमंत्री ने 50 इलेक्ट्रिक बसों व 25 ई-ऑटो का किया शुभारंभ
- डिजिटल टूरिस्ट एप व पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी किया लॉंच
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 इलेक्ट्रिक बसों और 25 ई-ऑटो का शुभारंभ कर अयोध्यावासियों के साथ रामलला के श्रद्धालुओं को उपहार दिया। डिजिटल टूरिस्ट एप व पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉंच किया। अयोध्या धाम में भक्तों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
अयोध्या धाम के अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों के चौड़ीकरण रेलवे लाइन के दोहरीकरण व एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को विश्वस्तरीय महानगर के रूप में विकसित करेंगी। इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। 200 इलेक्ट्रिक बसें तात्कालिक रूप से अयोध्या को दी गई हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या 500 हो जाएगी। इनका संचालन नगर विकास व परिवहन विभाग की ओर से किया जाएगा। निजी क्षेत्र को भी आमंत्रित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डाॅ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, एमएलसी हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिस्ट एप पर अयोध्या की हर जानकारी

सीएम ने कहा कि टूरिस्ट एप से अयोध्या के बारे में हर तरह की जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से आसानी से महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचा जा सकेगा। यह सिर्फ अंग्रेजी में नहीं, बल्कि हिंदी व संस्कृत समेत संविधान की अनुसूची में जितनी भी भाषाएं हैं, उनमें भी उपलब्ध हो जाएगा। इसी तरह पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तरह की सहायता, कहां थाना है, कहां चौकी है, इमरजेंसी सेवाएं कैसे मिलेंगी, 1090 व 112 की क्या भूमिका है, कौन अधिकारी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा, यह सुविधा मिलेगी।


श्रद्धा व आस्था को सम्मान देने की तिथि

योगी ने कहा कि 22 जनवरी भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। इस दिन देश का स्वाभिमान और सम्मान पुनर्स्थापित होगा। प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो रामराज्य की स्थापना को मूर्त रूप मिलेगा। हजारों वर्षों बाद यह अवसर आता है, जब प्रभु की सेवा में कुछ कर गुजरने का अवसर मिलता है। हमारी पीढ़ी को यह अवसर मिला है। देश और दुनिया अयोध्या के प्रति आतुर है। हर किसी की इच्छा है कि उन्हें अयोध्या धाम के दर्शन हों। यहां जो भी श्रद्धालु आएं वो एक अच्छी छवि लेकर जाएं यही अपेक्षा है। हर मंदिर में 16 से 22 जनवरी तक अखंड रामायण का पाठ और राम संकीर्तन हो। गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनाया जाए। इन कार्यक्रमों से सभी को जुड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed