फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dream Warriors won the RPL title

Ayodhya News: ड्रीम वारियर्स ने जीता आरपीएल का खिताब

Thu, 14 Nov 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dream Warriors won the RPL title
ट्रॉफी के साथ विजेता ड्रीम वारियर्स के खिलाड़ी।  -संवाद
रुदौली। रुदौली प्रीमियर लीग पांच दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ड्रीम वॉरियर्स ने 39 रनों से जीतकर आरपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


हामिद अली इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर फाइनल मुकाबला ड्रीम वारियर्स व आरएनसी इलेवन के बीच खेला गया। ड्रीम वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित आठ ओवरों में ड्रीम वॉरियर्स ने छह विकेट खोकर 124 रनों का लक्ष्य आरएनसी इलेवन को दिया।
विज्ञापन


आरएनसी इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर महज 84 रन ही बना पाई। टूर्नामेंट के प्रायोजकों ने ड्रीम वॉरियर्स के मालिक सभासद गुफरान अहमद व कप्तान ताज हसन को विजेता की ट्रॉफी व एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उपविजेता रही आरएनसी इलेवन के मालिक व कप्तान आशीष कुमार को उपविजेता ट्रॉफी व 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मैच की अंपायरिंग आमिर खान, शानू, खुर्शीद अहमद व शमसुद्दीन ने की। कमेंट्री मोहम्मद शाकिब व असद उस्मानी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed