फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctor's statement recorded in Bhadarsa gang rape case

Ayodhya News: भदरसा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर का बयान दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Doctor's statement recorded in Bhadarsa gang rape case

विज्ञापन
अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का गर्भपात करने वाली चिकित्सक प्रो. सुजाता देव का बयान विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत में बुधवार को दर्ज किया गया।

अभियोजन पक्ष से मामले में 10वें गवाह के रूप में पेश हुईं लखनऊ के क्वीन मेरी हॉस्पिटल की डॉक्टर के बयान दर्ज होने के बाद अगली सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने अगली तारीख दो अप्रैल तय की है। पीड़िता का इलाज पांच अगस्त, 2024 को क्वीन मेरी हॉस्पिटल में किया गया था। डॉक्टर की गवाही के समय आरोपी मोईद अहमद व राजू खान कोर्ट में मौजूद रहे। मामले में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता, उसको पढ़ाने वाली स्कूल की प्रधानाध्यापिका, पीड़िता का मेडिकल करने वाली महिला चिकित्सक, आरोपी राजू खान का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉ. दिनेश वर्मा व डॉ. आशाराम के बयान की कार्यवाही पहले ही पूर्ण हो चुकी है। सह आरोपी सपा नेता मोईद अहमद की जमानत अर्जी न्यायालय से 28 अगस्त, 2024 को निरस्त की गई है। मुख्य आरोपी राजू खान की जमानत अर्जी को भी न्यायालय ने 23 जनवरी, 2025 को खारिज किया है। न्यायाधीश ने मामले के अन्य गवाहों को न्यायालय में हाजिर होने के लिए सम्मन जारी करने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed