फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctors absent; trainees providing treatment

Ayodhya News: डॉक्टर नदारद, प्रशिक्षु कर रहे इलाज

Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent; trainees providing treatment
प्र​​शिक्षु कर रहीं मरीज का इलाज।
तारुन। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ही ध्वस्त कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आईं। मुख्य भवन जर्जर हो चुका है। बारिश में छत से पानी टपकता है, जिससे मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान हैं। शौचालय की स्थिति भी खराब है, जिसके दरवाजे टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी की पड़ताल में महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिभा सुबह 9:50 बजे तक नहीं पहुंची थीं। आंख जांच टेक्नीशियन शैलेंद्र चौरसिया की ड्यूटी आरबीएस टीम में होने के कारण उनकी कुर्सी भी खाली थी। अस्पताल के हेल्थ एटीएम कक्ष में भी कोई कर्मचारी नहीं था और मशीन बंद मिली। वार्ड में भर्ती तीन मरीजों में से दो को अप्रेंटिस के छात्र ड्रिप लगा रहे थे। बल्लीपुर के राम सजीवन वर्मा और शेखसराय के दर्शनदीन को उल्टी की शिकायत थी। वार्ड के कमरों में पंखे बंद थे, जिससे मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी पर भी लगी मेला ड्यूटी
अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर, महिला चिकित्सक और एनेस्थीसिया के डॉक्टर के पद खाली हैं। फार्मासिस्ट के तीन स्वीकृत पदों में से एक खाली है। चिकित्सक ननकू राम जिले की नसबंदी की जिम्मेदारी संभालते हैं। वे हफ्ते में केवल दो दिन अस्पताल में बैठते हैं। दंत चिकित्सक राहुल गोटे, डेंटल हाइजीनिस्ट प्रकाश अवस्थी और डार्क रूम सहायक आशीष शुक्ला की ड्यूटी अयोध्या मेला में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर भवन के बारे में सीएमओ को पत्र लिखा गया है। जब ज्यादा समय तक लाइट नहीं रहती है तो एक्स-रे के लिए मरीजों को रोककर समय दिया जाता है। उसी अनुसार जेनरेटर चलाकर काम किया जाता है। अधीक्षक कहना है कि अप्रेंटिस करने वाले छात्र-छात्राएं इलाज नहीं करते, इलाज चिकित्सक ही करते हैं।
- डॉ. अंशुमान गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed