फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   doctor will examine doctor then how correct report come MLA got angry in case of patient death In Ayodhya

UP News: डॉक्टर ही करेगा डॉक्टर की जांच... तो कैसे आएगी सही रिपोर्ट, मरीज की मौत के मामले में भड़के विधायक

Thu, 20 Mar 2025 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

जिला अस्पताल पहुंचे विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न लिखें। आवश्यकतानुसार लोकल पर्चेज करके दवा उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान भारत वार्ड, आईसीयू वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। लगभग एक घंटे के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हलचल तेज रही।

विज्ञापन
doctor will examine doctor then how correct report come MLA got angry in case of patient death In Ayodhya
जिला अस्पताल पहुंचे विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने परखीं व्यवस्थाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी में सांस रोगी की मौत के मामले की जांच आख्या मांगी। प्रभारी एसआईसी ने जांच कमेटी के बारे में बताया तो विधायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर ही डॉक्टर की जांच करेगा तो सही रिपोर्ट कैसे आएगी। कोशिश हो कि सही बात सामने आए। आरोपी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के वजीरगंज जप्ती निवासी बिंदू (45) सांस की समस्या से पीड़ित थे। वह बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां पर वीगो लगाकर मरीज को इंजेक्शन और दवाएं दी गईं। लेकिन, भर्ती करने की बजाय ओपीडी के कक्ष संख्या 14 में भेज दिया। वहां लाइन में खड़े-खड़े मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिली को गुरुवार को विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, अपर निदेशक डॉ. एपी भार्गव व सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी और ओपीडी में चिकित्सकों को बुलाकर मामले में नाराजगी जताई। जांच करके आख्या मांगी। कहा कि कोई भी गंभीर मरीज इमरजेंसी में आए तो पहले लक्षणों के आधार पर उसका इलाज करें। कागजी प्रक्रिया बाद में कराएं।

अधिकारियों से प्रमुख अधीक्षक को लेकर की चर्चा

निरीक्षण के समय प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा अवकाश पर थे। विधायक ने अपर निदेशक और सीएमओ से उनके बारे में जानकारी की, तो बताया गया कि वह कार्यवाहक हैं। इस पर विधायक ने कहा कि इसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। ताकि, वह शासन से वार्ता करके स्थायी प्रमुख अधीक्षक की तैनाती करा सकें।

श्रीराम चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को किया जाएगा अपग्रेड

श्रीराम चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने प्रस्ताव भेजने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है। विधायक ने बृहस्पतिवार को श्रीराम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। एडी हेल्थ डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश सिंह की उपस्थिति में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed