{"_id":"686947c7436a6b2697041b16","slug":"doctor-nominated-in-case-of-physical-abuse-of-staff-nurse-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131502-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्टाफ नर्स के शारीरिक शोषण के मामले में चिकित्सक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्टाफ नर्स के शारीरिक शोषण के मामले में चिकित्सक नामजद
Sat, 05 Jul 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 05 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
हैदरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के तत्कालीन अधीक्षक पर स्टाफ नर्स से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने समेत अन्य मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी से शिकायत के बाद हुई है।
गोरखपुर की रहने वाली स्टाफ नर्स ने शिकायती पत्र में बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में 2022 में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं। इसी दौरान अधीक्षक डॉ. महिपाल सिंह उन्हें शादी का झांसा देकर मोबाइल फोन से बात करने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने उनसे शारीरिक संबंध बनाया और उनकी अश्लील वीडियो बना ली। इसी की आड़ में डरा-धमका कर लगभग एक वर्ष तक उनसे शारीरिक संबंध बनाते रहे। इस बीच वह गर्भवती हो गईं तो डॉक्टर ने उन्हें निजी चिकित्सालय में ले जाकर गर्भपात करवा दिया। बाद में वह शादी से मुकर गए और उन्हें तरह-तरह की धमकी देने लगे।
10 मई को उन्होंने हैदरगंज थाने पर तहरीर दी, लेकिन डॉक्टर के प्रभाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कुछ माह पहले उन्होंने सीएमओ से शिकायत की तो उन्होंने डॉक्टर का स्थानांतरण देवगांव अस्पताल में कर दिया। वहीं, स्टाफ नर्स का तबादला सीएचसी सुनबा कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष ने बताया कि आरोपी अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।