{"_id":"6ab5eb7ffd0f65eac3072c86","slug":"dm-has-declared-holiday-for-schools-from-nursery-to-class-12-in-view-of-heavy-rainfall-in-ayodhya-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां आ गया डीएम का आदेश; भारी बारिश के कारण लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां आ गया डीएम का आदेश; भारी बारिश के कारण लिया निर्णय
Fri, 25 Sep 2026 09:03 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:03 AM IST
सार
रामनगरी में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। भारी बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP School Closed
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। बारिश के दौरान बच्चों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिन विद्यालयों में डीएलएड की परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। परीक्षा की तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन