Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Diwali ignites hope in the homes of potters

Ayodhya News: दीपोत्सव से कुम्हारों के घरों में जगी उम्मीद की लौ

Thu, 05 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 05 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Diwali ignites hope in the homes of potters
रुदौली। दीपोत्सव की तैयारियों ने कुम्हारों के पुश्तैनी कारोबार को नई रफ्तार दे दी है। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के साथ रुदौली के धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों से मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है। मां कामाख्या धाम के दीपोत्सव के लिए बहापुर सैदपुर निवासी रामेश्वर प्रजापति को 1.51 लाख दीये बनाने का ऑर्डर मिला है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 50 हजार अधिक दीयों का ऑर्डर मिलने से उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा। वहीं, स्वयं सहायता समूह की सदस्य भानमती को दीयों के लिए रुई की बाती बनाने का काम मिला है।
विज्ञापन


रामेश्वर प्रजापति मां कामाख्या नगर पंचायत की ओर से गोमती नदी के तट पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव के लिए दीये तैयार कर रहे हैं। उन्हें प्रति सैकड़ा करीब 90 रुपये मेहनताना मिल रहा है। इस हिसाब से उन्हें करीब 1.36 लाख रुपये मिलेंगे। पिछले साल की तुलना में 50 हजार अधिक दीयों का ऑर्डर मिलने से मेहनताने में करीब 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से घटती मांग के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे रामेश्वर के लिए यह ऑर्डर बड़ी राहत लेकर आया है।
विज्ञापन


इसी तरह मां कामाख्या धाम में दीपोत्सव की तैयारियों से सैदपुर की स्वयं सहायता समूह सदस्य भानमती को भी रोजगार मिला है। उन्हें रुई की बाती बनाने का काम सौंपा गया है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीयों के साथ कुल्हड़ों की मांग भी बढ़ी

मां कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बिजली की झालरों और कृत्रिम रोशनी का चलन बढ़ने से मिट्टी के दीयों की मांग घटी थी। इसका असर कुम्हारों के पुश्तैनी कारोबार पर पड़ा, लेकिन दीपोत्सव और दीपावली के आयोजनों से उन्हें फिर काम मिलने लगा है। रुदौली के मां कामाख्या धाम, अमौनी धाम, हरिचनपुर धाम और भुलामऊ स्थित महात्मा गजाधर दास की तपोभूमि पर होने वाले दीपोत्सव के लिए भी दीये तैयार किए जा रहे हैं। मीरमऊ के त्रिलोकी 30 हजार और रामनरेश 15 हजार दीये बना रहे हैं। अकबरगंज के दीनानाथ और भारत प्रजापति 20-20 हजार, गफ्फार 20 हजार, हसीब 25 हजार और मेराज 30 हजार दीये तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा होटलों और ढाबों में मिट्टी के कुल्हड़ों की मांग बढ़ने से भी कुम्हारों को अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed