फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Divisional level boxing trials concluded at Dabhasemar Stadium

Ayodhya News: डाभासेमर स्टेडियम में मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल सम्पन्न

Mon, 08 Jun 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Divisional level boxing trials concluded at Dabhasemar Stadium
जिला स्तरीय ट्रायल में पहुंचे प्रतिभागी ​खिलाड़ी। - फोटो : शीलादेवी।
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए डाभासेमर स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। बालक वर्ग में 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में अंश , 33-35 किलोग्राम में आशीष बौद्ध, 35-37 किलोग्राम में असद खान , 49-52 किलोग्राम में आर्यन मिश्रा व 58-61 किलोग्राम में दिव्यांशु शुक्ला का चयन हुआ।
विज्ञापन


वहीं बालिका वर्ग में 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियल धुरिया , 40-43 किलोग्राम में काम्या तिवारी , 43-46 किलोग्राम में शिवांगी मिश्रा, 61-64 किलोग्राम में कनक दुबे व 64-67 किलोग्राम में राज नंदनी का चयन किया गया। कोच संजय हेला ने बताया कि जनपद स्तर के बाद मंगलवार को मंडलस्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन किया है और आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed