{"_id":"6ae4d7b8416b3ddbc003a180","slug":"divers-rescued-a-couple-who-had-fallen-into-the-saryu-river-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-162131-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू में डूबे दंपती को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू में डूबे दंपती को गोताखोरों ने बचाया
Fri, 30 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मध्य प्रदेश से अयोध्या घूमने आए दंपती शुक्रवार शाम गुप्तारघाट पर सरयू में स्नान के दौरान डूबने लगे। गोताखोरों ने किसी तरह दोनों की जान बचा ली। राजरस बस्ती कोलार मार्ग भोपाल निवासी सुधीर श्रीवास्तव (43) अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (39) के साथ अयोध्या घूमने आए थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों गुप्तारघाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अर्चना डूबने लगीं। पत्नी को डूबते देख सुधीर ने उनकी चुनरी पकड़कर हाथ में बांध लिया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगे।
यह देख मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान में अमरजीत निषाद, आनंद राज निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद, रामकुमार निषाद सहित अन्य गोताखोरों ने अहम भूमिका निभाई। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि नदी में डूब रहे दंपती को सकुशल बचा लिया गया है।