{"_id":"6a302b185ac9124e330aeff6","slug":"district-judge-sets-aside-lower-courts-order-releasing-vehicle-involved-in-pipe-theft-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1784923-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला जज ने पाइप चोरी वाहन रिलीज का निचली अदालत का आदेश किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला जज ने पाइप चोरी वाहन रिलीज का निचली अदालत का आदेश किया रद्द
Mon, 15 Jun 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने जल जीवन मिशन की पाइप चोरी के मामले में एक वाहन को रिलीज करने के अवर न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया है। यह आदेश वाहन स्वामी जहांगीर हुसैन की ओर से प्रस्तुत निगरानी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पारित किया गया।
दशरथपुर गांव में जल जीवन मिशन का काम चल रहा था। ग्रामीणों ने वाहन पर पाइप लादकर ले जाते हुए पकड़ा था। धर्म राज यादव और संदीप पर पाइप चोरी का आरोप लगा। जल जीवन मिशन से जुड़े सोम गुप्ता ने बीकापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वाहन को थाने में खड़ा कर दिया गया था। वाहन स्वामी ने अपर सिविल जज की अदालत में रिलीज की अर्जी दी थी, जिसे एक जून को खारिज कर दिया गया। इसी आदेश के विरुद्ध जिला जज की अदालत में अपील की गई थी। जिला जज ने अवर न्यायालय को मामले की सुनवाई गुण-दोष के आधार पर करने का निर्देश दिया है।