फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District Judge sang songs at the Holi gathering of advocates

Ayodhya News: अधिवक्ताओं के होली मिलन में जिला न्यायाधीश ने गाए गीत

Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
District Judge sang songs at the Holi gathering of advocates
अ​धिवक्ता संघ का होली मिलन कार्यक्रम।
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की ओर से बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ होली गीत गाए।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन में रंगों के साथ दिल का मिलन भी होता है। उन्होंने ''''''''गले मिल रहे रंग'''''''' का काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने हास्य चुटकुले सुनाए, जबकि राजीव पांडेय और राम शंकर यादव ने काव्य पाठ किया। कवि तारा चंद तनहा, एसीजेएम महेंद्र सिंह पासवान, अधिवक्ता सोम नाथ तिवारी और वरिष्ठ कवि अशोक टाटांबरी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सिविल जज स्वर्ण माला सिंह और प्रत्यूष आनन्द मिश्रा ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय ने काशी की होली पर गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने की और संचालन हेमंत त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन



सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

लोक गायिका आरु, सरिता, नीलांशी निहारिका और लक्ष्मी ने होली गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अवधी गीतों पर नृत्य भी प्रदर्शित किया गया। लोक गायिका टीम ने सभागार में मौजूद सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं पर अबीर गुलाल लगाया। जिला न्यायाधीश की प्रस्तुति पर सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय और पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया। कई न्यायिक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed