{"_id":"67a5be19551c35f9970a3e9f","slug":"dispute-between-traders-and-police-near-hanumangarhi-in-ayodhya-shopkeepers-closed-their-shops-and-protested-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद, दुकानें बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद, दुकानें बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Fri, 07 Feb 2025 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:32 PM IST
सार
रामनगरी में हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। आक्रोशित दुकानदारों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार की पिटाई का आरोप है। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने की दुकान बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन दिनों रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ है।
विज्ञापन
पुलिस पर व्यापारी अजय कुमार की पिटाई का आरोप है। पुलिस की पिटाई से व्यापारी का सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मामला राम जन्मभूमि के हनुमानगढ़ी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन