फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees throng Ram Temple on Christmas holiday

Ayodhya News: क्रिसमस की छुट्टी पर राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 26 Dec 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Dec 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng Ram Temple on Christmas holiday
02- रामलला के दरबार में नृ़त्य आराधना करतीं कलाकार- ट्रस्ट
अयोध्या। क्रिसमस की छुट्टी पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। अयोध्या में आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने भगवान राम के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में विभिन्न आयोजन भी हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह से ही रामनगरी भक्तों से गुलजार रही। बुधवार और बृहस्पतिवार को रामलला के दरबार में ढाई लाख से अधिक पहुंचे, जबकि शुक्रवार की शाम सात बजे तक एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके थे। 25 दिसंबर को बंगलूरू की कलान्विता संस्था की चार कलाकारों ने नृत्य आराधना की अनुपम छटा बिखेरी। दिग्पालों की स्तुति के साथ ही षोडय मंगलम, पुष्पार्चन, गणेश वंदना, श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन... आदि को अत्यंत मनोहारी रूप में प्रस्तुत किया। संध्या बेला में एक घंटे तक चले कार्यक्रम ने सभी मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य आराधना में विदुषी सुरक्षा दीक्षित, निरंजना बीके, नूपुर बेड़ियां और विदुषी पृथ्वी जाना ने यह प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वहीं, शोलापुर से आए श्रद्धालुओं के एक दल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र सभागार में अनुष्ठान संपन्न किया। रंजना सखरे के नेतृत्व में आए दल में शामिल 203 मातृ शक्तियों ने श्री सूक्त पाठ, विष्णु सहस्रनाम षड्पाठ कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार व रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed