फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devotees gathered in large numbers to take bath in Saryu in Ramnagari On Paush Purnima

UP News: पौष पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला

Mon, 13 Jan 2025 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। 

विज्ञापन
devotees gathered in large numbers to take bath in Saryu in Ramnagari On Paush Purnima
पौष पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के सरयू तट पर सोमवार को पौष पूर्णिमा पर श्रद्धा का संगम नजर आया। ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू में स्नान-दान और मंदिरों में दर्शन-पूजन का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर दान पुण्य किया।

विज्ञापन


इसके बाद श्रद्धालुओं का काफिला विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उन्मुख हो चला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रमुख मंदिरों के आसपास की निगरानी सीसीटीवी से की गई।
विज्ञापन


सोमवार को पौष पूर्णिमा पर सर्दी के मौसम में भी श्रद्धालुओं में स्नान-दान का उल्लास दिखा। श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर पूजन अर्चन करते हुए दान पुण्य किया। जैसे-जैसे सूर्य की रश्मियां ऊपर उठती गईं श्रद्धालुओं का कारवां भी स्नान को पहुंचता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था के आगे ठंड भी बौनी साबित होती दिखी। सरयू नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सरयू जल लेकर पौराणिक शिव मंदिर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजन अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला कनक भवन, हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकल पड़ा। 


हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने रामलला व कनक भवन के दरबार में भी माथा टेका। दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मजिस्ट्रेटों के हवाले सुरक्षा की कमान रही। सरयू घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed