{"_id":"6a0603c6ebf704839702e0c2","slug":"devotee-visiting-ram-temple-beaten-vehicle-vandalized-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-149435-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु को पीटा, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु को पीटा, गाड़ी तोड़ी
Thu, 14 May 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 14 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर का दर्शन करने आए जालौन के एक श्रद्धालु की एसयूवी सवार लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में उनका वाहन भी तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
प्राथमिकी में जालौन के जगनेवा निवासी राजा रुद्रवन सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे थे। रास्ते में एसयूवी सवार ने कट करने की कोशिश की, जिससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराने की स्थिति में हो गई। उन्होंने एसयूवी सवार लोगों को रोका और समझाने के बाद चले आए। इसके बाद एसयूवी के चालक अरशद ने अपने घर फोन करके अन्य लोगों को बुला लिया।
थोड़ी देर में आयशा खान, उसके भाई आदि उनकी सड़क के किनारे खड़ी कार पर डंडे मारे, जिससे कार का आगे का कांच टूट गया। विरोध करने पर एसयूवी मालिक ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इस बीच उनका पर्स गिर गया, जिसमें नौ हजार रुपये थे। उनका मोबाइल और चश्मा भी तोड़ दिया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि वाहन चालक अरशद, आयशा खान, उसके भाई और एसयूवी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।