फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development Authority will hand over five colonies to the Municipal Corporation

Ayodhya News: नगर निगम को पांच कालोनियां हैंडओवर करेगा विकास प्राधिकरण

Tue, 23 Sep 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Development Authority will hand over five colonies to the Municipal Corporation
अयोध्या। शहरी क्षेत्र में विकसित की गईं पांच कॉलोनियां अब अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से नगर निगम को हैंडओवर की जाएंगी। इसके बाद इन कॉलोनियों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इन सभी कॉलोनियों की प्रकाश व्यवस्था बिजली निगम को सौंपी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एडीए की ओर से बाग बिजेसी की प्रधानमंत्री आवासीय योजना, जनकपुरी, जानकी विहार, चक्रतीर्थ और ट्रांसपोर्ट नगर को सभी मूलभूत जनसुविधाओं से लैस करते हुए पूरी तरह से विकसित कर दिया गया है। इन सभी कॉलोनियों में शहरी बुनियादी ढांचे के चार आवश्यक घटक सीवेज, नाली, सड़क और प्रकाश व्यवस्था का बेहतर इंतजाम किया गया है। हैंडओवर किए जाने के बाद इन कॉलोनियों में सीवेज, नाली और सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम के कंधों पर आ जाएगी। जबकि प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली निगम जवाबदेह होगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में एडीए की ओर से ही विकसित की गई साकेतपुरी फेज-एक और कौशलपुरी फेज एक की सीवेज व्यवस्था को भी अब नगर निगम को हैंडओवर किए जाने की तैयारी है। इन दोनों कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे के अन्य घटक पहले ही नगर निगम और बिजली निगम को हैंडओवर किए जा चुके हैं। एडीए की ओर से विकसित इन सातों कॉलोनियों में शहर की बड़ी आबादी निवास करती है। यहां पर एडीए की ओर से कई उच्चस्तरीय पार्क भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी बुनियादी ढांचे के सभी घटकों की मौजूदा स्थिति का होगा मूल्यांकन

इस बारे में एडीए के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि इन सभी विकसित की जा चुकी कॉलोनियों को हैंडओवर किए जाने से पहले नगर निगम और बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर शहरी बुनियादी ढांचे के सभी घटकों की मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि नगर निगम और बिजली निगम की ओर से कोई कमी बताई जाएगी तो उसे दूर करने के बाद ही हैंडओवर किए जाने की प्रकिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed