फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Despite cleaning with Rs 35 lakh, Baisingh's mini stadium became a jungle

Ayodhya News: 35 लाख रुपये से सफाई के बावजूद जंगल बना बैसिंह का मिनी स्टेडियम

Sat, 15 Mar 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Despite cleaning with Rs 35 lakh, Baisingh's mini stadium became a jungle

विज्ञापन
पूराबाजार। विकासखंड के ग्राम पंचायत बैसिंह में बने मिनी स्टेडियम के सुंदरीकरण व सफाई के नाम पर 35 लाख रुपये छह महीने पहले जारी किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कागजों में तो स्टेडियम चमकाया जा चुका है, लेकिन हकीकत में यहां अब भी घास-फूस और गंदगी से अटा पड़ा है। स्टेडियम का एक छोटा हिस्सा जरूर साफ किया गया है, लेकिन बाकी जगहें अब भी जंगल का रूप ले चुकी हैं, जिससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह का कहना है कि मिनी स्टेडियम की सफाई केवल कागजों में हुई है। जमीनी स्तर पर घास-फूस, झाड़ियां और गंदगी जस की तस बनीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सफाई के लिए लाखों रुपये स्वीकृत किए गए थे, तो फिर जमीन पर बदलाव क्यों नहीं दिख रहा। इस संबंध में जब युवा कल्याण अधिकारी दीक्षा से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बजट के संबंध में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को ही होगी। गांव वालों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed