फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for high level investigation into the death of medical student

Ayodhya News: मेडिकल छात्र के मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Sat, 30 Aug 2025 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for high level investigation into the death of medical student
11-जिला​धिकारी को ​शिकायती पत्र देते विधायक पंकज पटेल, साथ में मौजूद पूर्व मंत्री पवन पांडेय व
अयोध्या। एमबीबीएस छात्र सागर पटेल के आत्महत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और प्राचार्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की गई है। इसके लिए जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल ने पूर्व मंत्री पवन पांडेय और मृतक के परिजनों के साथ डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से शनिवार को मुलाकात की।
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में जौनपुर के मछलीशहर के निकामुद्दीनपुर निवासी मृतक के पिता समर बहादुर पटेल ने बताया कि 22 अगस्त की रात 08:22 बजे उनके मोबाइल नंबर पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने कॉल करके सागर की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। उन्होंने अपने दूसरे बेटे शिवम को कॉल करके मामले की जानकारी दी और खुद जौनपुर से रवाना हुए। शिवम ने प्राचार्य को कॉल या मैसेज किया तो उन्होंने उत्तर नहीं दिया। शिवम ने अपने दोस्त मुकेश को मौके पर भेजा तो पता चला कि सागर की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. देवाजीत शर्मा और डॉ. मनीष वर्मा छात्रों का उत्पीड़न कर रहे थे। सागर को जान-बूझकर अनुपस्थित दिखाते हुए परीक्षा देने से मना किया गया और उसकी मौत के बारे में तरह-तरह की बात बता रहे हैं। उनके बेटे को कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने मामले में केस दर्ज करके जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि एक होनहार मेडिकल छात्र का चला जाना दुखदायी है। इस घटना की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। विधायक पंकज पटेल ने कहा कि इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे। इस मौके पर सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। जांच में वह पूरी तरह सहयोग करेंगे। जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed