Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deliberations Held on Development Works in Ramnagari; Mayor Meets CM

Ayodhya News: रामनगरी के विकास कार्यों पर हुआ मंथन, सीएम से मिले महापौर

Mon, 20 Apr 2026 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Deliberations Held on Development Works in Ramnagari; Mayor Meets CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते महापौर।
अयोध्या। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने मुख्यमंत्री को नगर निगम क्षेत्र में संचालित प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन


बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रमुख मार्गों के निर्माण व मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन विस्तार और सुंदरीकरण से जुड़े कार्यों पर जानकारी दी गई। साथ ही प्रमुख मार्गों के निर्माण और मरम्मत के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति में सुधार पर भी चर्चा हुई। सीवर लाइन विस्तार से जुड़े कार्य भी समीक्षा का हिस्सा रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रामनगरी की गरिमा के अनुरूप आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मंदिर मार्गों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। महापौर ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार का खाका प्रस्तुत किया। स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों को गति देने और नगर निगम की सेवाओं को आधुनिक बनाने पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 29 को कर सकते हैं विकास कार्यों का निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा 29 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस दौरान वे शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नई योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। नगर निगम का जोनल कार्यालय लगभग बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, तहसील सदर के पास अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम के संयुक्त भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed