{"_id":"6a88968d8c6f1a355208350e","slug":"death-anniversary-celebrations-begin-with-rudrabhishek-of-narmadeshwar-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156894-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नर्मदेश्वर के रुद्राभिषेक से पुण्यतिथि महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नर्मदेश्वर के रुद्राभिषेक से पुण्यतिथि महोत्सव शुरू
Fri, 21 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
भगवान नर्वदेश्वर का पूजन करतीं डॉ़ ममता शास्त्री
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, प्रखर वक्ता, पूर्व सांसद साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। जानकी घाट स्थित दर्शन भवन, जगद्गुरु स्वामी रामानंद जी मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव के पहले दिन नर्मदेश्वर भगवान शिव के भव्य रुद्राभिषेक से अनुष्ठानों का आरंभ हुआ।
सुबह सात से 10 बजे तक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नर्मदेश्वर भगवान का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। पुण्यतिथि महोत्सव के साथ ही शुक्रवार से ठाकुरजी को झूलन महोत्सव में विराजमान कराया गया। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने कहा कि महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री ने धर्म, अध्यात्म और समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका संपूर्ण जीवन रामभक्ति, भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के प्रति समर्पित रहा। इस अवसर पर अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट अशेाक कुमार मिश्र, मधुर राय, दिवाकर राय, अरविंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, हरिश्चंद्र राय, शुकदेव दास, विजय कुमार सहित विभिन्न प्रांतों से आए भक्त मौजूद रहे।