{"_id":"66e34c496ebc58d7b20d30e4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-118542-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Fri, 13 Sep 2024 10:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:43 AM IST
सार
2021 में मृतक की पुत्री की गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भगेलू को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री थे। मृतक के पास लगभग 10 बीघा जमीन भी है।
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र में बिलखते परिवारीजन।
विस्तार
अयोध्या जिले में पटरंगा थाना क्षेत्र के गेरौंड़ा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला है। शव के हालात देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के बाहर शौच गए लोगों ने गांव निवासी पीतांबर (50) का शव पेड़ की डाल से लटकता देखा। इसकी सूचना गांव में फैली तो काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। खास बात है कि मृतक के दोनों पैर जमीन पर रखे थे और दोनों हाथ गमछे के सहारे बंधे थे। शव के हालात देखकर परिजनों ने हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के मकसद से शव लटकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव ने जांच के बाद उच्च अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ आशीष निगम फॉरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन व पूछताछ की। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल को सील करके जांच के लिए नमूने एकत्र किया। शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। थाना प्रभारी पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
2021 में मृतक के पुत्री की दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
ग्रामीणों के अनुसार 2021 में मृतक की पुत्री की गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भगेलू को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री थे। मृतक के पास लगभग 10 बीघा जमीन भी है।