फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Daughter-in-law goes missing with cash and jewelry from home

Ayodhya News: घर से नकदी और जेवर लेकर बहू लापता

Sun, 31 May 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law goes missing with cash and jewelry from home
मिल्कीपुर। थानाक्षेत्र कुमारगंज के सिधौना गांव में एक बहू घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ससुर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिधौना गांव के पवन मौर्य ने रविवार को कुमारगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहू चांदनी, पत्नी सूरज बीते बुधवार की रात करीब 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला और सुबह होने पर वह वापस घर लौट आई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जब चांदनी से रात में घर से बाहर जाने के बारे में पूछा तो उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद 30 मई को परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए। दोपहर करीब 1:30 बजे जब सभी लोग वापस घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर देखने पर पता चला कि चांदनी घर से गायब है। पवन मौर्य का आरोप है कि घर में रखे करीब तीन से चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा उनके पुत्र सूरज के पास रखे 20 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रविवार को थाना कुमारगंज पहुंचकर लिखित शिकायत दी और महिला के साथ-साथ गायब नकदी एवं जेवरात की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed