Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dabhasemar Stadium receives three coaches

Ayodhya News: डाभासेमर स्टेडियम को मिले तीन कोच, फुटबॉल-क्रिकेट अब भी खाली

Fri, 13 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dabhasemar Stadium receives three coaches
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में लंबे इंतजार के बाद तीन खेलों को प्रशिक्षक मिल गए हैं। हॉकी, कयाकिंग और टेबल टेनिस के कोच की तैनाती होने से इन खेलों के खिलाड़ियों को अब नियमित प्रशिक्षण मिल सकेगा। हालांकि, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे प्रमुख खेलों में अब भी प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे इन खेलों के खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में हॉकी की कोच पूजा निषाद ने 31 अक्तूबर, टेबल टेनिस के कोच हर्ष जोशी ने दो नवंबर और कयाकिंग के कोच रोहित कुमार निषाद ने छह नवंबर को कार्यभार ग्रहण किया है। तीनों प्रशिक्षकों के आने से खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा मिलने लगी है। खासकर कयाकिंग में प्रशिक्षक की तैनाती को अहम माना जा रहा है। स्टेडियम में इस खेल से जुड़ी सुविधाएं और आधारभूत संरचना उपलब्ध होने के बावजूद प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

दूसरी ओर फुटबॉल और क्रिकेट के प्रशिक्षकों की तैनाती अब भी नहीं हुई है। इन खेलों के लिए मैदान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कोच नहीं होने से खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे नए खिलाड़ियों के सामने नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि तीन खेलों में प्रशिक्षकों की तैनाती हो गई है। इससे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी। शेष खेलों में भी प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का खिलाड़ियों को पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed