{"_id":"688103b31178f573ef0a3c49","slug":"cyber-fraud-of-74-thousand-rupees-through-credit-card-five-named-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132445-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: क्रेडिट कार्ड से 74 हजार की साइबर ठगी, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: क्रेडिट कार्ड से 74 हजार की साइबर ठगी, पांच नामजद
Wed, 23 Jul 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मेरठ, सूरत और आगरा में बैठे लोगों ने साइबर ठगी करके एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 74 हजार रुपये उड़ा दिए। इन पैसों से उन लोगों ने बीमा किश्त जमा की और वाहनों के फास्टैग रिचार्ज कराए। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर में शहर के जनौरा निवासी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड जारी कराया था। चार जून को एसबीआई के कस्टमर केयर से कॉल आई और उनका कार्ड अस्थायी रूप से लॉक होने की जानकारी दी गई। इसके पीछे उनके कार्ड का दुरुपयोग होने की बात कही गई। उन्होंने कोई लेन-देन न करने की बात कही तो पता चला कि कार्ड से आठ बार में 74,620 रुपये का भुगतान किया गया है।
इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने लगा। अगले दिन पता चला कि कीर्तिनगर, मेरठ निवासी ऋषिपाल सिंह, अलकापुरी सोसाइटी, सूरत निवासी हर्षा भाई पटेल, उर्वशी जैरी भाई साह और गौरव सोनी की एलआईसी किश्त का भुगतान उन रुपयों से हुआ है। इसके अलावा खवासपुरा, आगरा निवासी वाहिद खान नामक एक व्यक्ति के वाहन का फास्टैग रिचार्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।