फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crowds gathered on Mauni Amavasya, economy boomed

Ayodhya News: मौनी अमावस्या में उमड़ी भीड़, अर्थव्यवस्था में उछाल

Sun, 18 Jan 2026 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on Mauni Amavasya, economy boomed
23 - लता मंगेशकर चौक के पास लगी मेले की दुकानों पर रविवार को बच्चों के लिए गुड़िया खरीदते श्रद्
अयोध्या। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर आस्था और व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह से ही सरयू तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आस्था का जनसैलाब उमड़ा पड़ा, जिससे मेले में लगने वाली दुकानों पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन




मौनी अमावस्या पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहा। मौन साधना और स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने न सिर्फ पूजा-अर्चना की, बल्कि मेले में लगी दुकानों से धार्मिक सामग्री से लेकर भगवान की तस्वीरें, पूजन सामग्री, बच्चों के खिलौने, पेन, गुड़िया और अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। इससे नया घाट, सरयू घाट, राम की पैड़ी, लता मंगेशकर चौक, राममंदिर और हनुमानगढ़ी के आस-पास मेले की लगने वाली दुकानों पर काफी भीड़ रही। खरीदारी बढ़ने से मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन




लता मंगेशकर चौक के पास के दुकानदार प्रिंस गोस्वामी ने बताया कि मेले में आने वाले बच्चे कार्टून पेन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार्टून पेन 20 से 30 रुपये के दाम में बिक रहे हैं। हर दिन करीब 20 पेन की बिक्री हो रही है। श्रद्धालु अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहीं पर गुड़िया बेच रहे दुकानदार अमन यादव ने बताया कि मौनी अमावस्या के चलते बिक्री में बढ़ी है। हर दिन करीब 3000 रुपये की कमाई हो रही है। गुड़िया 100 रुपये में बिक रही है। रोजाना करीब 15 से 20 गुड़िया बिक रही है।




मेले में बाराबंकी से भगवान की तस्वीरें बेचने आई निशा ने बताया कि मेले में हर दिन करीब 800 रुपये की कमाई हो रही है। स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान की तस्वीरें जरूर खरीद रहे हैं। दुकानदार शशांक तिवारी ने कहा कि मेले के चलते हर दिन करीब 2500 रुपये की कमाई हो रही है। पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुओं की मांग काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed