{"_id":"69e2173cb29b7128170658d0","slug":"crowd-of-devotees-at-ram-temple-heaviest-during-morning-and-evening-due-to-heat-and-intense-sunlight-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गर्मी व तेज धूप ने थामे श्रद्धालुओं के पैर, राम मंदिर में सुबह-शाम भीड़; दोपहर में सन्नाटे जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गर्मी व तेज धूप ने थामे श्रद्धालुओं के पैर, राम मंदिर में सुबह-शाम भीड़; दोपहर में सन्नाटे जैसे हालात
Fri, 17 Apr 2026 05:22 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:22 PM IST
सार
भीषण गर्मी व तेज धूप ने श्रद्धालुओं के पैर थाम दिए हैं। राम मंदिर में सुबह-शाम तो भीड़ हो रही है, लेकिन दोपहर में सन्नाटे जैसे हालात रहते हैं। तपिश के चलते सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक दोपहर में बेहद कम दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दोपहर में तेज धूप में राम मंदिर के आसपास पसरा सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी साफ नजर आने लगा है। मौसम के बदले मिजाज ने श्रद्धालुओं के कदम थाम दिए हैं। राम मंदिर में जहां सुबह और शाम के समय दर्शनार्थियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दोपहर के समय परिसर में सन्नाटा जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इन दिनों तापमान लगातार बढ़ने और चिलचिलाती धूप के कारण श्रद्धालु अब अपनी यात्रा का समय बदल रहे हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। अधिकतर लोग सुबह जल्दी या सूर्यास्त के बाद मंदिर पहुंचना पसंद कर रहे हैं, ताकि गर्म हवाओं और तेज धूप से बचा जा सके।
विज्ञापन
गर्मी के कारण भीड़ काफी घट जाती है
दोपहर के समय मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो गई है। मंदिर परिसर में तैनात कर्मियों के अनुसार, सुबह मंगला आरती के बाद से लेकर पूर्वाह्न तक श्रद्धालुओं की कतारें बनी रहती हैं। इसी तरह शाम होते ही फिर से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन दोपहर में गर्मी अपने चरम पर होने के कारण भीड़ काफी घट जाती है।दोपहर करीब 1 बजे बरेली से आए श्रद्धालु मोहित गर्ग परिवार के साथ तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में विश्राम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन करना है, लेकिन तेज धूप के चलते हिम्मत नहीं हो पा रही है। अब दो घंटे यहीं विश्राम करेंगे। 3 बजे दर्शन के लिए जाएंगे। सेवा केंद्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्राम करते नजर आए। कई श्रद्धालु अपने साथ पानी की बोतल, छाता और गमछा लेकर पहुंच रहे हैं।
हनुमानगढ़ी में भी कम हुई संख्या
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम का तापमान बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं के कदम भी ठिठक गए हैं। दोपहर 12:40 बजे हनुमानगढ़ी परिसर में बेहद कम श्रद्धालु नजर आए।पुजारी हेमंत दास ने बताया कि सुबह 4 बजे से लेकर 11 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है। इसके बाद दोपहर 4 बजे तक नाममात्र के श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी अखाड़ा की पेयजल के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से भी पेयजल के इंतजाम हैं।