{"_id":"6ad659b6b3bcdceee903633b","slug":"plan-for-booth-management-and-reaching-out-to-voters-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161367-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बूथ प्रबंधन और मतदाताओं से संपर्क साधने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बूथ प्रबंधन और मतदाताओं से संपर्क साधने की योजना
Mon, 19 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा पदाधिकारियों ने शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। इसमें बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से संपर्क और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और अभियान के जिला संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। संगठन ने प्रत्येक पदाधिकारी को 20 मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मतदाताओं से संवाद कर मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में मतदान के दिन सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए कैंप लगाने की रूपरेखा भी तय की गई।
कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि संपर्क अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। पदाधिकारियों के दायित्वों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि तैयारियों में कोई कमी न रहे। बैठक में तिलकराम मौर्या, शैलेंद्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, रीना द्विवेदी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव और ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।