फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cricket Buddies and Ayodhya Cricket Academy victorious in APL

Ayodhya News: एपीएल में क्रिकेट बडीज व अयोध्या क्रिकेट एकेडमी विजयी

Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Cricket Buddies and Ayodhya Cricket Academy victorious in APL
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में चल रहे स्व. राकेश चंद्र कपूर मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 के सातवें दिन दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने किया। दिन का पहला मैच क्रिकेट बडीज लखनऊ व जीपी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट बडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपी इलेवन की टीम 124 ही रन बना सकी। दिन का दूसरा मैच अयोध्या स्पार्टन व अयोध्या क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या स्पार्टन की टीम 17 वें ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अमृत राजपाल, सपा के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सुप्रीत कपूर, अमित श्रीवास्तव, अंकुश गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह, रत्नेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed