{"_id":"6a19767cef40f48b0c0552cf","slug":"couple-tied-knot-at-police-station-in-ayodhya-with-their-family-members-in-attendance-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: इश्क पर पहरा लगा तो तड़पने लगे कपल, प्रेमी ने थाने में भरी प्रेमिका की मांग; देखते रह गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इश्क पर पहरा लगा तो तड़पने लगे कपल, प्रेमी ने थाने में भरी प्रेमिका की मांग; देखते रह गए घरवाले
Fri, 29 May 2026 04:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 29 May 2026 04:50 PM IST
सार
रामनगरी में घरवालों ने इश्क पर पहरा लगाया तो कपल तड़पने लगे। मामला थाने पहुंचा। प्रेमी ने थाने में प्रेमिका की मांग भरकर जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। अंत में घरवालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रेमी ने थाने में भरी प्रेमिका की मांग
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामनगरी अयोध्या की बीकापुर कोतवाली गुरुवार को एक अनोखी प्रेम कहानी की गवाह बनी। कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। इसी के साथ उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। यह अनोखा विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी आशू कुमार (23) और पड़ोसी गांव छोटकी बल्लीपुर पातूपुर निवासी दिव्यांशी (19) पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिजनों को हुई तो वह इसके विरोध में आ गए। मामला कोतवाली पहुंच गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की।
विज्ञापन
पुलिस की समझाइश के बाद माहौल बदला
जांच में युवक और युवती दोनों बालिग पाए गए। पूछताछ में दिव्यांशी ने आशू के साथ अपने प्रेम संबंध को स्वीकार किया। उसी से विवाह करने की इच्छा जताई। शुरुआत में पड़ोसी गांव होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन दोनों के अटल फैसले और पुलिस की समझाइश के बाद माहौल बदल गया।काफी देर चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सादगी, लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में विवाह की रस्में शुरू हुईं।
सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया
वैदिक मंत्रों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। इसके बाद आशू ने दिव्यांशी की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवन संगिनी बना लिया। शादी के बाद मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। नवदंपती को आशीर्वाद दिया गया।इस अवसर पर पुरोहित पंडित डॉ. दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद सहित दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं तथा दोनों पक्षों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए आपसी सहमति से विवाह संपन्न कराया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन