फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Councillors and members of the assembly will participate in the construction of developed Ayodhya

Ayodhya News: विकसित अयोध्या के निर्माण में सहभागी बनेंगे पार्षद और सभासद

Tue, 07 Oct 2025 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Councillors and members of the assembly will participate in the construction of developed Ayodhya
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुरू किए गए विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प अभियान के तहत विकसित अयोध्या के निर्माण में पार्षद और सभासद सहभागी बनेंगे। इसमें नगर निगम के साथ जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों की भी भागीदारी होगी। अयोध्या महानगर के सभी 60 वार्डों के पार्षदों के सुझाव के आधार पर नगर निगम क्षेत्र के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत नौ अक्तूबर को सर्किट हाउस में आयोजित नगर निगम के पार्षदों के सम्मेलन व गोष्ठी से होगी। इसमें महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार की ओर से सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि रामनगरी की नई विकास यात्रा का खाका खीचने में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष और निर्दल पार्षदों की भी बराबर की भूमिका होगी।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर से शुरू होने वाला यह अभियान 13 अक्तूबर तक चलेगा। अयोध्या नगर निगम के बाद रुदौली नगर पालिका, कामाख्या धाम नगर पंचायत, बीकापुर नगर पंचायत, भदरसा-भरतकुंड नगर पंचायत, खिरौनी नगर पंचायत, कुमारगंज नगर पंचायत और गोसाईगंज नगर पंचायत में भी सभासदों के सम्मेलन और गोष्ठियों का आयोजन होगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष और निर्दल सभासदों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों और सभासदों के इन सम्मेलनों में उनसे उनके वार्ड में विकास के लिए सुझाव और कार्ययोजना मांगी जाएगी। इस दौरान यह मंथन किया जाएगा कि किस तरह से सभी नगर निकायों की भागीदारी से विकसित अयोध्या का निर्माण किया जाए, जो वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को साकार करने में मददगार हो।


अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति थीम पर आधारित होगा विजन डॉक्यूमेंट

इस बारे में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अमर उजाला को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप अयोध्या के सभी नगर निकायों में यह कवायद की जाएगी। इस दौरान पार्षदों व सभासदों की ओर से आए सुझाव और कार्ययोजना के आधार पर नगर विकास व आधारभूत संरचना केंद्रित विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। यह विजन डॉक्यूमेंट अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति थीम पर आधारित होगा। इसे शासन को भेजा जाएगा। इसे राज्य स्तर पर तैयार किए जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed