{"_id":"66eb24fc030eb5b3a90ce934","slug":"convocation-ceremony-of-agricultural-university-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-118852-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज
Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। कृषि विश्वविद्यालय का 26वां दीक्षांत समारोह एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को कुलाधिपति 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगी। वहीं 595 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किया जाएगा। दीक्षा समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। प्रदेश की राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक मंडल के अध्यक्ष एवं मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय परभणी महाराष्ट्र के पूर्व कुलपति डॉ़ सी.डी माई होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर अंतिम रूप दिया। रिहर्सल से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए समारोह स्थल पहुंचकर कुलपति ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पार्किंग स्थल को लेकर बातचीत की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बुधवार को दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। शैक्षणिक शोभायात्रा निकली जो एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में पहुंची। इसके बाद जल भरो कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया और छात्राओं ने कुलगीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। पूर्वाभ्यास के दौरान उपाधि वितरण से लेकर स्वर्ण पदक बांटने का पूर्वाभ्यास किया गया। कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने दीक्षोपदेश दिए। संकायाध्यक्षों ने उपाधि के लिए छात्रों को उपाधि प्राप्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
एक घंटे पहले ग्रहण करना होगा स्थान
कृषि विवि के सुरक्षा अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से समारोह का शुभारंभ होगा। सभी आमंत्रित आगंतुकों को हर हाल में 10 बजे तक एग्री बिजनेस के प्रेक्षागृह में स्थान ग्रहण करना होगा। दीक्षांत आमंत्रण कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी को अपने साथ एक परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। समारोह में पहुंचने वाले लोगों को अपने वाहन को डीएवी स्कूल की ओर से पशु चिकित्सा महाविद्यालय रिंग रोड की तरफ पार्क करना होगा।