फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of auditorium in Ram Janmabhoomi complex begins with 50 crore in Ayodhya gate number 11 closed

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में प्रेक्षागृह का निर्माण शुरू...50 करोड़ से बनेगा, 11 नंबर गेट किया गया बंद

Mon, 17 Mar 2025 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में प्रेक्षागृह का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसे 50 करोड़ से बनाया जाएगा। निर्माम कार्य को देखते हुए मंदिर के 11 नंबर गेट को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Construction of auditorium in Ram Janmabhoomi complex begins with 50 crore in Ayodhya gate number 11 closed
राम मंदिर का चल रहा निर्माण कार्य।  - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित प्रेक्षागृह, अतिथि गृह व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के चलते राममंदिर का गेट नंबर 11 बंद कर दिया गया है। राम जन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित प्रेक्षागृह का निर्माण 50 करोड़ की लागत से होगा। प्रेक्षागृह, अतिथि गृह व कार्यालय का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


राममंदिर ट्रस्ट की ओर से यूपी राजकीय निर्माण निगम को 200 करोड़ का काम दिया गया है। जिसमें प्रेक्षागृह, अतिथि गृह, ट्रस्ट कार्यालय व राममंदिर के तीन द्वार के निर्माण का काम शामिल है। राममंदिर का एक द्वार बिड़ला धर्मशाला के सामने बन चुका है। जबकि गेट नंबर 11 व उत्तर दिशा के द्वार का निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather: तपिश भरी गर्मी में बसंत लेकर आई बारिश और ओले... किसान चिंतित; पूर्वा हवा फिर लाएगी मौसम में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षागृह, अतिथि गृह व कार्यालय निर्माण के लिए नींव उत्खनन की प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि पांच सौ दर्शकों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह की डिजाइन मल्टीप्लेक्स जैसी है। इसमें भूतल के अलावा तीन तल बनाए जाएंगे जिसमें तीर्थ क्षेत्र का कार्यालय भी सम्मिलित रहेगा।

मल्टीप्लेक्स प्रेक्षागृह (आडीटोरियम) का कुल क्षेत्रफल साढ़े दस हजार वर्ग मीटर प्रस्तावित है। जिसमें भूतल का क्षेत्रफल साढ़े चार हजार वर्ग मीटर होगा। दो मंजिला अतिथि गृह का कुल क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग मीटर से अधिक है। बताया गया कि इसमें 11 फोर बेडरूम के अलावा पांच आफिस एक सभाकक्ष एवं रिसेप्शन के अतिरिक्त डायनिंग हाल भी रहेगा। इसके अलावा सीटिंग लाबी का भी निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed