{"_id":"6ab6bd31a50a8d11260d252c","slug":"constable-deployed-for-the-security-of-shri-ram-janmabhoomi-dies-of-heart-attack-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-159555-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही की हार्टअटैक से मौत
Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिपाही अमित यादव की फाइल फोटो।
तारुन। श्री रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात यादवपुर ग्राम पंचायत के मुगीसपुर निवासी सिपाही अमित कुमार यादव (30) का बृहस्पतिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अमित स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में तैनात थे। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
अमित यादव बृहस्पतिवार रात ड्यूटी के बाद खाना खाकर आराम कर रहे थे। सुबह साथी जवानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जवान शव लेकर शाम करीब चार बजे गांव पहुंचे। दिलासीगंज के सरयू तट पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रशासक सुरेंद्र यादव ने बताया कि अमित का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में 2020-21 में हुआ था। उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। परिवार में उनके पिता अर्जुन प्रसाद यादव, छोटा भाई अनूप यादव हैं जो रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। एक छोटी बहन भी है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। पिता अर्जुन प्रसाद यादव खेती-किसानी करते हैं। अमित की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।