फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress workers held a torchlight procession

Ayodhya News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress workers held a torchlight procession
अयोध्या। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर शाम वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। दत्त ने कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक माधव प्रसाद और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से मशाल जुलूस शुरू हुआ। कार्यकर्ता वोट बचाओ, देश बचाओ... के नारे लगा रहे थे। रिकाबगंज चौराहे पर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का आह्वान किया। जुलूस में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,बसंत मिश्रा, नाजिश फातिमा, जय प्रताप गुप्ता, अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, जनार्दन मिश्रा, मुस्लिम शेख, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनिक, विवेक प्रताप शर्मा, नीलम कुमारी, आसाराम सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed