{"_id":"6a060294fa6f458550022aaf","slug":"congress-terms-hike-in-paddy-msp-insufficient-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-149443-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धान की एमएसपी बढ़ोतरी को कांग्रेस ने बताया नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धान की एमएसपी बढ़ोतरी को कांग्रेस ने बताया नाकाफी
Thu, 14 May 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 14 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को कांग्रेस ने बेहद कम बताते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों को उनकी उपज का दोगुना मूल्य दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि धान की बुवाई, सिंचाई, खाद और अन्य कृषि कार्यों में किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि समर्थन मूल्य उस अनुपात में नहीं बढ़ाया जा रहा। ऐसे में किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि धान का समर्थन मूल्य कम से कम 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी धान और गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार खरीद केंद्र बंद मिलते हैं, जिससे किसान मजबूरी में अपनी उपज व्यापारियों को सरकारी मूल्य से कम कीमत पर बेचने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जहां-जहां खरीद केंद्र खोले गए हैं, वहां प्रतिदिन किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को बार-बार वापस न लौटना पड़े। प्रवक्ता शीतल पाठक ने भी किसानों के हित में धान के एमएसपी में बढ़ोतरी की मांग उठाई और सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की अपील की।