{"_id":"6765568dd0ff933b840481d0","slug":"congress-party-protested-in-ayodhya-against-remarks-made-by-union-home-minister-on-dr-bhim-rao-ambedkar-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाबा साहब पर अमित शाह के बयान का विरोध, कांग्रेसी बोले- गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाबा साहब पर अमित शाह के बयान का विरोध, कांग्रेसी बोले- गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास
Fri, 20 Dec 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:05 PM IST
सार
बाबा साहब पर अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी बोले- गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास है।
विज्ञापन
बाबा साहब पर अमित शाह के बयान का विरोध
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अयोध्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से भाजपा विरोधी और अमित शाह विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर रोका।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। साथ ही उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान हैं, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।

गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहब अंबेडकर पर अमित शाह की ओर से दिया गया बयान निंदनीय है। बाबा साहब इस देश की आत्मा में बसते हैं उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।