फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress leaders submitted a formal complaint regarding the insult to Hanuman Ji

Ayodhya News: हनुमान जी के अपमान पर कांग्रेसी नेताओं ने दी तहरीर

Tue, 04 Aug 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders submitted a formal complaint regarding the insult to Hanuman Ji
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत हनुमान जी के प्रतीक को भाजपा का झंडा थमाकर नचवाने के विरोध में की गई है। कांग्रेस ने इसे सनातन धर्म का बड़ा अपमान बताया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाल मनोज शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि छह जुलाई को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो था। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में हनुमान जी के प्रतीक को पार्टी का झंडा थमाकर नचाया गया। भाजपा के इस कार्य से सभी की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। यह हिंदू धर्म और मानवता के लिए कलंक है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महिला सभा की अध्यक्ष रेनू राय, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राम अवध पासी, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed